राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: सचिन
युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर के तत्वावधान में युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम बिरला धर्मशाला कुशीनगर में प्रारंभ हुआ।
कुशीनगर : युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर के तत्वावधान में युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम बिरला धर्मशाला कुशीनगर में प्रारंभ हुआ।
उद्घाटन करते हुए जिला युवा समन्वयक कुशीनगर सचिन कुमार ने स्वयं सेवक के गुण व राष्ट्र निर्माण में स्वयं सेवकों की भूमिका विषय पर बोलते हुए कहा कि समाज व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षण के दौरान इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीण व शहरी युवाओं की प्रमुख समस्याओं व उनके निदान के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षक अवधेश गिरि, सीमा सिंह व विश्वनाथ पाठक ने युवा क्लबों के संपादित किए जाने वाले गतिविधियों की जानकारी, तनाव मुक्ति भावनाओं का प्रबंधन, सांप्रदायिक सौहार्द के बारे में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमार ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संचालन लेखाकार त्रिलोकीनाथ तिवारी ने किया। पंकज, विमल कांत, तारकेश्वर, अर्जुन कुशवाहा, जय कुमार, शेषनाथ, अंजली कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।