पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 15 नवंबर तक चलने वाले भाजपा के बूथ समिति क
कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 15 नवंबर तक चलने वाले भाजपा के बूथ समिति का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। रविवार को भाजपा के तुर्कपट्टी मंडल के महुअवां, सोंदिया, कोरया भेलही, देवपोखर, किशुनदासपट्टी, श्रीराम पट्टी एवं गोंड़ टोला आदि गांवों के बूथों पर बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। तुर्कपट्टी मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री शैलेंद्र कुमार तिवारी, अमरेंद्र त्रिपाठी आदि बूथों पर बूथ अध्यक्ष सहित समिति के सदस्यों का अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम की विशेषता बताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि हर कार्यकर्ता को सम्मान देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर देवता मिश्रा, प्रसिद्ध रावत, नागेंद्र पांडेय, सतीश गिरि, ओम प्रकाश तिवारी, मुकेश पटेल, बालेश्वर मद्धेशिया, संजय शाही, राजीव नंद चौरसिया, विनोद पटेल, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, अजय ओझा, रामनरेश ¨सह, राजेश्वर गुप्ता उपस्थित रहे।