स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम का निधन
कुशीनगर: तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव श्रीराम पट्टी निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन हो गया
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 11:18 PM (IST)
कुशीनगर: तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव श्रीराम पट्टी निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम लाल श्रीवास्तव अब नहीं रहे। सोमवार को उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। देश की आजादी के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी थी। वर्ष 1941 में ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया। उन्हें एक वर्ष का कारावास की सजा हुई थी तो व 50 रुपये का अर्थ दंड लगाया गया था। मंगलवार की सुबह उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। उनका जन्म 1 जून 1917 को हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें