Move to Jagran APP

वर्षा ने दी बिजली की सजा

बीस घंटे में मिली महज चार घंटे बिजली इनवर्टर भी दे गया दगा

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 11:58 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 11:58 PM (IST)
वर्षा ने दी बिजली की सजा

वर्षा ने दी बिजली की सजा

loksabha election banner

कुशीनगर: बुधवार को हुई वर्षा ने लोगों को बिजली की सजा दे दी। 20 घंटे में जिले को चार घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल सकी। घरों के इनवर्टर तक दगा दे गए और लोग बेबस दिखे। बुधवार को वर्षा शुरू हुई तो भोर तीन बजे पूरे जिले की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर दो बजे तक बहाल नहीं हुई तो लोग बेचैन हो उठे। विभागीय अधिकारी पूछने पर केवल यही बताते रहे कि तकनीकी खराबी के चलते बिजली नहीं दी जा रही है। खराबी ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी। खानगी बाजार संवाददाता के अनुसार विद्युत उपकेंद्र दुदही से जुड़े आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश दिखा। रामपुरपट्टी, चौबेया पटखोली, रामपुर जमुनिया, पाण्डेयपट्टी, गौरिशुक्ल, गगलवा, माधोपुर आदि गांवों में पिछले में अचानक बिजली गायब हो गई। मोबाइल चार्ज करना भी दुश्वार हो गया। अशोक यादव, नंदलाल प्रसाद, प्रमोद कुमार, विजय तिवारी, सुरेश यादव, दीनबन्धु कुमार आदि आक्रोश जताते हुए सुधार की मांग की। अवर अभियंता दिलीप मौर्य ने बताया कि खराब मौसम के कारण आपूर्ति में परेशानी आई है। खिरकिया बाजार संवाददाता के अनुसार हल्की बारिश के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जरार और मनिकौरा फीडरों से जुड़े करीब 100 से ज्यादे गांव प्रभावित हुए। पुराने हो चुके जर्जर तारों के कारण हल्की हवा या वर्षा के बाद ही फाल्ट की समस्या खड़ी हो जाती है। कटाई भरपुरवा के सरतेज मिश्र, जरार के पुष्पेंद्र त्रिपाठी, जटहां बाजार के मनोज विश्वकर्मा, सोनवल के दिनेश गुप्त आदि उपभोक्ताओं ने आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि 33 केवीए में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। पेट्रोलिंग हो रही है, जैसे ही खराबी ठीक हो जाएगी, आपूर्ति बहाल हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.