Move to Jagran APP

पूरी रात बिजली को तरसे, सुबह पानी नहीं

हाइडिल में केबल ब्लास्ट हो जाने से त्योहारों के ऐन मौके पर नगर की आपूर्ति 20 घंटे ठप रही। उमस भरी गर्मी में लोगों ने पूरी रात जाग कर काटी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 11:33 PM (IST)
पूरी रात बिजली को तरसे, सुबह पानी नहीं
पूरी रात बिजली को तरसे, सुबह पानी नहीं

कुशीनगर: हाइडिल में केबल ब्लास्ट हो जाने से त्योहारों के ऐन मौके पर नगर की आपूर्ति 20 घंटे ठप रही। उमस भरी गर्मी में लोगों ने पूरी रात जाग कर काटी। सुबह जगे तो टोटी में पानी नहीं था। इंवर्टर भी सुबह होते जवाब दे गए। न तो लोग ठीक से स्नान कर सके न ही मोबाइल चार्ज हो सका। रविवार को दोपहर दो बजे तक आपूर्ति ठप रहने से लोगों को जरूरी कार्य के लिए भी इंतजार करना पड़ा।

loksabha election banner

शनिवार की रात आठ बजे केबल ब्लास्ट हो जाने से नगर के जोन दो की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जोन एक की स्थिति ठीक होने के बावजूद विद्युत विभाग के जिम्मेदारों की मनमानी इस कदर की पूरे नगर की आपूर्ति ठप कर दी गई। जोन दो की कमी का खामियाजा जोन एक के उपभोक्ताओं को भी उठाना पड़ा। बकरीद व रक्षा बंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के ऐन मौके पर बिजली दगा देने से आम नागरिकों को तमाम तरह की दुश्वारियां हुई हैं। त्योहारी कारोबार प्रभावित हुआ।

----

लोगों में भारी आक्रोश

उपभोक्ता मृगेंद्र राघव कहते है विद्युत विभाग की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि उपभोक्ता हितों का तनिक भी ख्याल नहीं है। जब जहां की चाहें आपूर्ति भंग कर दें, यह मनमानी नहीं तो क्या है? जब जोन दो की आपूर्ति मुश्किल था और जोन एक की आपूर्ति रात में चल सकती थी तो हजारों उपभोक्ताओं के साथ क्यों ईष्या पूर्ण रवैया अपनाया गया। मनीष, दिनेश, रघुवर, अनूप गुप्ता, अरूण तुलस्यान ने कहा कि जहां की आपूर्ति नहीं चल सकती है उसके साथ सभी को क्यों परेशान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने चेताया कि विभाग का रवैया यही रहा तो विवश होकर आंदोलन करना पड़ेगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.