Move to Jagran APP

बूथ सशक्तीकरण के लिए किया जाएगा जनसंपर्क

जिलाध्यक्ष ने बूथ को मजबूत करने के लिए पार्टी की ओर से बनाई गई कार्ययोजना पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM (IST)
बूथ सशक्तीकरण के लिए किया जाएगा जनसंपर्क
बूथ सशक्तीकरण के लिए किया जाएगा जनसंपर्क

बूथ सशक्तीकरण के लिए किया जाएगा जनसंपर्क

loksabha election banner

कुशीनगर: बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत पडरौना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को नगर के एक होटल में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने बूथ को मजबूत करने के लिए पार्टी की ओर से बनाई गई कार्ययोजना पर चर्चा की। कहा कि जनसंपर्क कर बूथों को सशक्त बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर चयनित बूथों पर चयनित कार्यकर्ता, सांसद व विधायक जाएंगे तथा आमजन से संपर्क करेंगे। उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों और वंचितों को योजनाओं का लाभ दे रही है। यही वजह है कि जनता लगातार भाजपा को अपना समर्थन दे रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, विवेकानंद शुक्ल, ओमप्रकाश, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, धनंजय तिवारी द्वितीय, प्रदीप पांडेय, बंका सिंह, मारकंडेय शाही, केशवनाथ उपाध्याय, मोहन प्रसाद खरवार, संजीव दीक्षित, राजन दूबे आदि मौजूद रहे। पात्रों तक पहुंच रहा संचालित योजनाओं का लाभ : विधायक फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। वह लाभान्वित हो सकें। दुदही के प्राथमिक विद्यालय गुरवलिया परिसर में मुसहर महिलाओं को पुष्टाहार वितरित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. डीएन कुशवाहा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के साथ सबका कल्याण हो रहा है। अध्यक्षता सीडीपीओ शांति पांडेय ने की। संचालन प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह ने किया। राजू कुशवाहा, शैलेंद्र प्रसाद, महेश कुमार, समीर सिंह, राहुल शर्मा, संध्या देवी, प्रतिमा, निर्मल देवी, मिंत्रा देवी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.