कैंप में खोले गए 58 खाते, दी योजनाओं की जानकारी
भारतीय डाक विभाग पडरौना शाखा के अधिकारियों ने शुक्रवार को जोकवा बाजार में कैंप लगाकर लोगों का खाता खोला तो संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। इसमें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का 50 व सुकन्या समृद्धि योजना के आठ खाते खोले गए।
कुशीनगर: भारतीय डाक विभाग पडरौना शाखा के अधिकारियों ने शुक्रवार को जोकवा बाजार में कैंप लगाकर लोगों का खाता खोला, तो संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। इसमें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का 50 व सुकन्या समृद्धि योजना के आठ खाते खोले गए।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि बचत खाता 100 व चालू खाता 1000 रुपये में खोला जा रहा है। खाता खुल जाने पर पूरे भारत में डाक विभाग की किसी भी शाखा से पैसा निकाल सकते हैं। अपने खाते से ही मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज के साथ ही बिजली बिल, टेलीफोन बिल का भुगतान कर सकते हैं।
बचत खाता वाले ग्राहक प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का लाभ ले सकते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार गोंड़, पोस्ट मास्टर विश्वविजय सिंह, अनिल लाल श्रीवास्तव, बृजबिहारी उपाध्याय, संतोष शर्मा, अनिल शर्मा, योगेंद्र गोंड़, कैलाश सिंह, सुबास मद्देशिया, प्रवीण मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।