पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कुशीनगर महोत्सव में शामिल होने आए जनपद के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह उर्फ मोती ¨सह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद राजेश पांडेय ने गुरुवार को बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कुशीनगर : कुशीनगर महोत्सव में शामिल होने आए जनपद के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह उर्फ मोती ¨सह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद राजेश पांडेय ने गुरुवार को बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यहां उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को आना था, लेकिन उनका कार्यक्रम अचानक रद हो गया। मंत्रियों के महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. अमृतांशु कुमार शुक्ल और शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. महबूब आलम की अगुवाई में शिक्षकों व कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर डॉ. रामभूषण मिश्र, डॉ. विभ्राट चंद्र कौशिक, डॉ. आमोद कुमार राय, डॉ. जीपी मंगलम, डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. अंबिका प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. उर्मिला यादव, डॉ. अंजुला शुक्ल, डॉ. विनोद ¨सह, डॉ. सीमा त्रिपाठी, डॉ. इंद्रजीत मिश्र, आनंद प्रकाश उपाध्याय, मारकंडेय मिश्र, ओमप्रकाश पाठक, कृष्ण कुमार ¨सह आदि उपस्थित रहे।