कांग्रेस व भाजपा सरकार में बढ़ी बेरोजगारी: ब्रह्माशंकर
नगर के भारतीय इंटर कालेज परिसर में गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा सरकार में बेरोजगारी काफी बढ़ी है। इससे देश के युवा निराशा व कुंठा के शिकार हो रहे हैं।
कुशीनगर: नगर के भारतीय इंटर कालेज परिसर में गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा सरकार में बेरोजगारी काफी बढ़ी है। इससे देश के युवा निराशा व कुंठा के शिकार हो रहे हैं। एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि सपा सरकार में जो खुशहाली लोगों को मिली, वह किसी अन्य दल की सरकार ने नहीं दी। आज किसानों की जो दुर्गति हो रही है, उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है। प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी का झांसा देकर भाजपा सत्ता पर काबिज हो गई। सरकार के पांच वर्ष बीत गए, कितनें युवाओं को नौकरी मिली सबके सामने है। सपा, बसपा व रालोद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा ने कहा कि आमजन को परेशानियों को दूर करने के लिए ही हमारे नेताओं ने यह निर्णय लिया है। गठबंधन दल की सरकार बनने पर सभी वर्ग के लोग खुशहाल होंगे। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, बसपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, सपा जिला महासचिव अवधेश यादव, बसपा जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी ने भी संबोधित किया।