पुलिस-प्रशासन अलर्ट, खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि मस्जिद व ईदगाहों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। लोग नमाज पढ़ने इन जगहों पर न जाएं। नमाज अपने घरों में पढ़ कर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। पर्व में खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
कुशीनगर: ईद के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। लॉकडाउन के चलते इस बात की अपील पहले ही की जा चुकी है कि लोग मस्जिद व ईदगाहों की जगह नमाज घर में अदा करें। एहतियात जरूर बरतें और शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। अराजकतत्व पर्व में खलल न डालने पाएं इसे लेकर संवेदनशील, अति संवेदनशील जगहों पर विशेष सजगता बरती जा रही है।
सोमवार को मनाई जाने वाली ईद को देखते हुए सभी थानों को विशेष सजगता बरतने को कहा गया है। एएसपी एपी सिंह ने बताया कि थानावार चार-चार मोबाइल पार्टियां गठित कर निरंतर भ्रमणशील रहने का निर्देश है। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रख उनकी निगरानी की जा रही है। इसके अलावे संवेदनशील तथा अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि मस्जिद व ईदगाहों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। लोग नमाज पढ़ने इन जगहों पर न जाएं। नमाज अपने घरों में पढ़ कर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। पर्व में खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।