डीएम एसपी के नेतृत्व में फ्लैगमार्च
पुलिस ने शुक्रवार को कसया नगर में फ्लैग मार्च किया। मार्च की कमान खुद डीएम व एसपी ने संभाली। अयोध्या प्रकरण पर उच्चतम न्यायालय के आ रहे फैसले को लेकर सतर्कता की ²ष्टि से नगर के प्रमुख मार्गों पर हुए मार्च के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति रही।
कुशीनगर : पुलिस ने शुक्रवार को कसया नगर में फ्लैग मार्च किया। मार्च की कमान खुद डीएम व एसपी ने संभाली। अयोध्या प्रकरण पर उच्चतम न्यायालय के आ रहे फैसले को लेकर सतर्कता की ²ष्टि से नगर के प्रमुख मार्गों पर हुए मार्च के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति रही।
दोपहर बाद डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, सीओ रामदास के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना परिसर से रवाना हुआ। गांधी चौक होते हुए गोला बाजार पर समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि फ्लैग मार्च जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना और अराजक तत्वों को चेतावनी देने के लिए किया गया है। हर गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। चौकी प्रभारी ज्योति सिंह, रामचंद्र सिंह यादव, सजनु यादव, रामचंद्र प्रसाद, का. रणधीर सिंह, उमेश कुमार, विजय यादव, नितेश चौधरी, सचिन कुमार, राकेश यादव, बालेंदु पाल आदि उपस्थित रहे।