कार्यशाला में बताई पार्टी की रीति-नीति
जासं. पिपरा बाजार कुशीनगर भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में वासुदेव पांडेय इंट
जासं. पिपरा बाजार, कुशीनगर: भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में वासुदेव पांडेय इंटर कालेज गोइती खुर्द परिसर में पिपरा बाजार मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी की रीति व नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। बंका सिंह, वृंदा प्रसाद, विवेकानंद शुक्ल, धनंजय तिवारी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश चंद रौनियार ने की व संचालन महामंत्री विश्वजीत राय ने किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, संजय राय, अतुल पांडेय, लल्लन गुप्ता, नित्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।