विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुशीनगर में घर पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, एक गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2022 12:21 AM (IST)

-बोले घर वाले धार्मिक

कुशीनगर में घर पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, एक गिरफ्तार
कुशीनगर में घर पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, एक गिरफ्तार

कुशीनगर में घर पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, एक गिरफ्तार

कुशीनगर: पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। घर -घर तिरंगा लहराने का अभियान चल रहा है, लेकिन शुक्रवार को तरयासुजान थाना के बेदूपार मुस्तिकल गांव में एक समुदाय विशेष के घर पर पाकिस्तान के फहराए गए झंडे ने माहौल गर्म कर दिया। मामला आगे बढ़ता, इससे पहले पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झंडा उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे नाबालिग आरोपित को चेतावनी देकर छोड़ दी। मामले को गंभीर मानते हुए एसपी ने जांच शुरू करा दी है। दोपहर लगभग एक बजे कुछ ग्रामीणों ने गांव निवासी मुहम्मद हसमुल अंसारी के मकान पर पाकिस्तान का झंडा फहरता देखा। कुछ ही देर में इसकी जानकारी पूरे गांव में फैल गई और सूचना पर आनन-फानन पहुंची पुलिस ने झंडा उतरवा दिया। हसमुल से पूछताछ शुरू की तो बताया कि झंडा उनके 11 वर्षीय बेटे इमरान अंसारी ने फहराया है। वह कक्षा छह का छात्र है। जब बालक से पूछताछ की गई तो पता चला कि हसमुल के बड़े भाई रजामलिक अंसारी जो साथ ही रहते हैं के पुत्र सलमान के कहने पर उसके साथ मिलकर धार्मिक झंडा समझकर फहराया है। पुलिस ने बताया कि झंडा उसकी बुआ शहनाज ने घर पर तैयार किया था। उसने पूछताछ पूछताछ बताया है कि मजार पर चढ़ाने के लिए इसे धार्मिक झंडा के रूप में तैयार किया, लेकिन गलती से पाकिस्तानी झंडे की तरह सिल गया। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि झंडा उतरवा दिया गया है और दूसरे आरोपित के नाबालिग होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला काफी गंभीर है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।