पदयात्रा कर सांसद ने दिया गांधी का संदेश
हाटा विधानसभा क्षेत्र के सुकरौली मंडल के गांव कोटवा बाजार से गुरुवार को सांसद विजय कुमार दूबे ने विधायक पवन केडिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी संदेश पद यात्रा का शुभारंभ किया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती से सभी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पदयात्रा निकाली जा रही है।
कुशीनगर : हाटा विधानसभा क्षेत्र के सुकरौली मंडल के गांव कोटवा बाजार से गुरुवार को सांसद विजय कुमार दूबे ने विधायक पवन केडिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी संदेश पद यात्रा का शुभारंभ किया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती से सभी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पदयात्रा निकाली जा रही है। हाटा विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा के दूसरे दिन सांसद दूबे ने भगवानपुर, भरवलिया, पकड़ी, मिश्रौली, वृंदावन, देवतहां, गनेशपुर आदि गांवों में लोगों को गांधीजी के स्वच्छता से जुड़े विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की। कई गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं भी सुनी। सांसद दूबे व विधायक केडिया ने कार्यकर्ताओं संग सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि गांधी ने जीवन भर असहाय व निर्बल लोगों की सेवा की। भाजपा उनके दिखाए मार्ग का अनुशरण कर रही है। नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, ज्ञान विक्रम सिंह, बाबूनंदन सिंह, पिटू उपाध्याय, अरुण पांडेय, रामानुज मिश्र, रामक्यास सिंह, रजनीश बरनवाल, प्रदीप सिंह, विजय कुशवाहा, अखिलेश दास गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।