मकर संक्रांति पर जगह-जगह हुआ सहभोज
कुशीनगर में मकर संक्राति के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सहभोज का आयोजन कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया।
कुशीनगर : मकर संक्रांति पर शनिवार को भाजपा की ओर से जिले के 432 शक्ति केंद्रों से जुड़ी दलित बस्तियों में कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सहभोज का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि सहभोज से सामाजिक समरसता की भावना बढ़ती है।
सिधुआ मिश्रौली गांव की दलित बस्ती में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी की देखरेख में सहभोज का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी मिश्र, गिरीश चतुर्वेदी, धीरज पाठक, पूर्व प्रधान आलोक शुक्ल, बिदा प्रजापति आदि मौजूद रहे। जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल और जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद की देखरेख में कठकुइयां मंडल के जंगल पचरुखिया दलित बस्ती में सहभोज का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा के जिला मंत्री मोहन प्रसाद खरवार, विजय कुमार सोनी, राजकुमार गुप्ता, नंदकिशोर जायसवाल, छोटू भारती, राजकुमार पासवान, जितेंद्र मद्धेशिया, राजकिशोर दास आदि मौजूद रहे। पडरौना नगर मंडल की ओर से साकेत बिहारी मंदिर में सहभोज का आयोजन किया गया। जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहा, प्रदीप पांडेय, विनायक जायसवाल, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे। हाटा संवाददाता के अनुसार मोतीचक ब्लाक के पोखरभिडा गांव की दलित बस्ती में छांगुर प्रसाद के घर आयोजित सहभोज में विधायक पवन केडिया, मंडल महामंत्री अरुण पांडेय, शिव प्रसाद, मुंशी सिंह, आनंद वर्मा, रजनीश बरनवाल, लुटावन गोंड़, सर्वेश सिंह, अनूप यादव, राजन यादव आदि मौजूद रहे।
पुरस्कृत किए गए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी
तमकुही ब्लाक के झनकौल गांव के इंजीनियरिग के छात्रों की ओर से सैनिक दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव ने तौशीफ, सुहेल, पूजा शर्मा, इरफान, रुद्रप्रताप, कृष्ण कुमार, करण सिंह, चांदनी शर्मा, शाहिस्ता व रजत चौरसिया को पुरस्कार दिया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान शहजाद अली ने की व संचालन नूर सलाम ने किया।