यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें अधिकारी: स्वाती सिंह
कुशीनगर महोत्सव में शामिल होने आई प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा ...और पढ़ें

कुशीनगर : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने रविवार की शाम कुशीनगर स्थित होटल पथिक निवास के सभागार में विभागीय अधिकारियों संग मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और पात्रों तक सौ फीसद लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
वह जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आई हैं। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। प्रदेश सरकार की योजनाओं के शुचितापूर्ण तरीके से क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर काफी संवेदनशील हैं। नई शिक्षा नीति में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी की तर्ज पर विकसित करने के सवाल पर कहा कि बच्चों को प्रारंभिक ज्ञान दिलाने के लिए सरकार यह योजना लेकर आई है। प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्राइमरी में प्रवेश से पूर्व जरूरी ज्ञान दे दिया जाए। कहा कि राजकीय बाल गृह (बालक) राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) आदि से संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिया। विभाग से जुड़ी समस्याएं सुनी गई है, समाधान पर चर्चा भी हुई है। डिप्टी सीपीओ दिलीप कुमार गुप्ता, डीपीओ देवरिया अनिल सोनकर, डीपीओ महराजगंज ध्रुवनंद त्रिपाठी, डीपीओ कुशीनगर शैलेंद्र कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विधायक ने किया लोकार्पण
छितौनी कस्बा स्थित संयुक्त अस्पताल में रविवार को आयुष्मान मेला के दौरान विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने प्रसव केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब उपनगर में गर्भवती महिलाओं को दूसरे अस्पताल में प्रसव के लिए नहीं जाना पड़ेगा। यहां सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के लोग महिला अस्पताल में प्रसव केंद्र बहाल कराने की मांग कर रहे थे। उच्चाधिकारियों के सहयोग से उसे पूरा कर दिया गया है। डा. इंदू सिंह, डा. अमित कुमार, एएनएम पूनम जायसवाल, भगवानी देवी, नैना देवी, कल्पनाथ यादव, महेंद्र प्रसाद, आशा कार्यकर्ता बबिता देवी, रीना देवी, आशा वर्मा, संध्या देवी आदि मौजूद रहे।
