Move to Jagran APP

अब ऑनलाइन मिलेंगी मनोरंजन कर की सेवाएं

शासन के निर्देश पर मनोरंजन कर की सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि भागदौड़ भी कम हो जाएगी। अनुमति व लाइसेंस की सुविधा ऑनलाइन शुरू की गई है। यह जानकारी वाणिज्य कर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:13 AM (IST)
अब ऑनलाइन मिलेंगी मनोरंजन कर की सेवाएं

कुशीनगर: शासन के निर्देश पर मनोरंजन कर की सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि भागदौड़ भी कम हो जाएगी। अनुमति व लाइसेंस की सुविधा ऑनलाइन शुरू की गई है।

loksabha election banner

यह जानकारी वाणिज्य कर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विभागीय पोर्टल व वेबसाइट पर मनोरंजन कर विभाग, एकल सिनेमा, सचल सिनेमा, विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियो सिनेमा, सचल वीडियो, सिनेमा मल्टीप्लेक्स, स्थानीय चैनल व वीडियो लाइब्रेरी के लाइसेंस व नवीनीकरण चलचित्र की सुविधा ऑनलाइन मिलेंगी। डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम के लिए आपरेटर परमिट, मनोरंजन व वाटर पार्क, कैबरे, फ्लोर शो, झूला, वीडियो गेम्स, घुड़दौड़, विलियर्डस, स्नूकर के अनमति व लाइसेंस के लिए ऑनलाइन की व्यवस्था अस्तित्व में आ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.