झूठे वादों पर टिकी है मोदी-योगी की सरकार : बह्माशंकर
वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार झूठ का पु¨लदा है। 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद मोदी की विदाई के साथ भाजपा में भगदड़ मचेगी और योगी का जाना भी तय है।
कुशीनगर : वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार झूठ का पु¨लदा है। 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद मोदी की विदाई के साथ भाजपा में भगदड़ मचेगी और योगी का जाना भी तय है। पुन: कार्यकर्ताओं के बल पर सपा की सरकार बनेगी। कहा कि थाना भाजपा का कार्यालय बन गया है। जनता का शोषण व उत्पीड़न बढ़ गया है। सपा कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब देने को कमर कस लें। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो सपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के समक्ष घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन करेंगे। वह रविवार को कस्बे के बेनेट क्लब परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुशीनगर के लिए 200 करोड़ दिया। पीएम मोदी आए और एक रुपये भी नहीं दिए। भाजपा सरकार जो उपलब्धियां गिना रही है वह सपा सरकार की देन है। सरकार सिर्फ नाम बदल रही है। योगी सरकार मेट्रो, कैंसर इंस्टीच्यूट, स्टेडियम, शहर का नाम बदलकर अपना पीठ थपथपा रही है। कहा कि यह सरकार किसानों की आय बढ़ाने की झूठी घोषणा करती है। गन्ना पर्ची मिलने पर किसान जब तक गन्ने की कटाई और लदाई कराता है तब तक पर्ची लेप्स हो जाती है। बोरे में यूरिया का वजन कम व डाई की कीमत बढ़ा दी गई। जिले में धान क्रय केंद्र अब तक खुले ही नहीं। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री ने कुशीनगर को चारागाह बना लिया है। वह विकास कराने की बजाय अपने लोगों से ठेकेदारी कराकर धनादोहन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व विधायक विश्वनाथ ¨सह, पूर्णमासी देहाती, कासिम अली, ब्लाक प्रमुख प्रियेश त्रिपाठी, राजन त्रिपाठी, मनोज तिवारी, अलाउदीन अंसारी, एनपी कुशवाहा, शुक्रुरूल्लाह अंसारी, उग्रसेन यादव, एके बादल, प्रभाकर जायसवाल, अशोक चौधरी, कैशर जमाल टीटू, बनारसी, राजेश पांडेय, अवधेश यादव आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की, संचालन जाहिद अंसारी ने किया। इस अवसर पर दयाशंकर पांडेय, जिपंस एैनुल हक, चनरजीत यादव, अर¨वद ¨सह, अखिलेश पांडेय, रामाकांत त्रिपाठी, विजय तिवारी, कृष्णलाल त्रिपाठी, सौरव अली, विनय पटेल, श्यामा चौहान, हरीलाल यादव, नवीन त्रिपाठी, राकेश द्विवेदी, प्रमोद त्रिपाठी, सलमान आदि उपस्थित रहे।