जन समस्याओं को लेकर विधायक का धरना
कुशीनगर : कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में गंडक नदी के बाढ़ वि
कुशीनगर : कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में गंडक नदी के बाढ़ विस्थापित ग्रामीणों ने तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरनारत ग्रामीणों का आरोप था कि वर्षो पूर्व गंडक नदी के कटान से विस्थापित होने के बावजूद प्रशासन ने इनके पूर्नवास की व्यवस्था नही की है। धरना प्रदर्शन की खबर पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने 15 दिन के भीतर समस्या समाधान आश्वासन दिलाकर धरना स्थगित कराया। गुरुवार को विधायक लल्लू के अगुवाई मे तहसील क्षेत्र के अहिरौलीदान, पिपराघाट, रामपुर बरहन व तिवारी पट्टी के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंच धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि तिवारी पट्टी में सरकारी भूमि पर वर्षो से बसे 34 गरीब लोगों को प्रशासन ने हाईकोर्ट के निर्देश पर उजाड़ दिया, आज वे सड़क के किनारे प्लास्टिक का टेंट बना कर उसमे रहने को विवश कर दिया है। गंडक नदी के कटान से अहिरौलीदान के 70, पिपराघाट के 13 व रामपुर बरहन के 74 परिवार घर से बेघर होकर वर्षो से खानाबदोश का जीवन जीने को मजबूर है। बाढ पीडितों को प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण आवसीय पट्टा नही मिलने से वह बांध के किनारे अपना आशियाना बना कर गुजर बसर करने को विवश हैं। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि 15 दिनों के भीतर बाढ़ विस्थापितों के समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो तहसील मुख्यालय पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। एसडीएम त्रिभुवन ने समस्या समाधान का भरोसा दिला कर आंदोलन स्थगित कराया। इस दौरान लल्लन मद्वेशिया, अनिल पटेल, गुरूचरण गुप्ता, राजेश ¨सह, अशोक पटेल, प्रभु गुप्ता, व्यास कुशवाहा, बनारसी यादव, मंजूर अली, विकास कुशवाहा, कृष्णा पटेल, सतीश, जेबी ¨सह, राधेश्याम यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।