कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन पर बल
कुशीनगर : कसया ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कस्बे के निरंकारी इंटर कालेज में सोमवार को कार्यकर्ता सम्
कुशीनगर : कसया ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कस्बे के निरंकारी इंटर कालेज में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामबिलास ¨सह ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में पूर्व गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन ¨सह ने जिले में विकास की गंगा बहाई थी। इसकी चर्चा आज भी जन-जन में है। जिला उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि न्याय पंचायत व नगरपालिका परिषद में पदाधिकारियों का गठन कर बूथ स्तर तक मजबूत कार्यकर्ताओं को तैनात करने की जरूरत है। कार्यक्रम प्रभारी पीसीसी सदस्य नरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की भाषणबाजी को जनता समझ गई है। हमें मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को ढूढना होगा। कार्यक्रम को सीमा शर्मा, इंद्रजीत चौधरी, अंशू मणि, शंकर प्रसाद सीताराम, र¨वद्र विश्वकर्मा, वाजिद अली, ब्यास ओझा, सुरेश ¨सह, उपेंद्र पटेल, अमित मिश्र, जनार्दन यादव, अनवर जकी आदि ने भी संबोधित किया।। अध्यक्षता राधेकृष्ण शर्मा व संचालन जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर अशोक ¨सह, राजकुमार ¨सह, उमा पटेल, नऱ्देश्वर चौबे, परमानंद यादव, अनिल तिवारी, राजकुमार ¨सह, सिकंदर वर्मा, विनोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।