जनता को छल रही केंद्र सरकार: दीनानाथ
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में मंगलवार को ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव व महराजगंज जनपद प्रभारी दीनानाथ चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर छल रही है
कुशीनगर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में मंगलवार को ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव व महराजगंज जनपद प्रभारी दीनानाथ चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर छल रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सभी मुद्दों पर विफल है। देश में महंगाई चरम पर है तो कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कहा कि अब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुमले में नहीं फंसने वाले हैं, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। जिलाध्यक्ष रामविलास ¨सह ने कहा कि केंद्र सरकार चार वर्षों से विकास का ¨ढढोरा पीट रही। भाजपा नेताओं के सभी वादे झूठे निकले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा सरकार में महंगाई के सभी रिकार्ड टूट गए। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र ¨सह ने किया। राधेश्याम पासवान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला गिरी, स्वामीनाथ यादव, मनीष जायसवाल, व्यास ओझा, रामनाथ ¨सह, बैरिस्टर, मुन्ना मल्ल, मदन गोपाल शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया।
----
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
पडरौना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस द्वारा पडरौना नगर के समीप लखराव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद जहरुद्दीन ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। आगामी चुनाव में उनके नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र सचिव इरशाद अंसारी, एजाज अहमद, अनिल यादव, विकास यादव, दीवाकर जायसवाल, हीर रांझा, महबूब आलम, आफताब अहमद, आदित्य तिवारी, सैफ अली, बदरे आलम, उपेंद्र प्रताप ¨सह आदि उपस्थित रहे।