केंद्र व प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपाइयों ने शनिवार को कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
कुशीनगर : प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपाइयों ने शनिवार को कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। सुबह साढ़े दस बजे जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली गांव-गांव पहुंचकर जन-जन को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देगी। जनपद के सभी 1963 बूथों से पांच-पांच मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता इसमें भाग लेने आए हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान समूचे विश्व में बढ़ा है। विकास कार्यों के बल पर भाजपा 2019 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज जन-जन तक पहुंच रहा है। मोदी सरकार की उपलब्धियां देख विपक्षी हताश व निराश हैं। क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में प्रदेश व देश में विकास की लहर चल रही है। इसे देख कांग्रेस व अन्य दलों में हायतौबा मची है। रैली पार्क स्थल से निकल पांच किमी की परिधि में स्थित गांवों में पहुंची, जहां सरकार की उपलब्धियां गिना कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में रवाना हो गए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने की, संचालन जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी धनंजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद गुप्त, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन लोकसभा संयोजक लल्लन मिश्र, सुधीर राव, अवधेश प्रताप ¨सह, मीडिया संपर्क प्रमुख प्रदीप पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ¨सह, आलोक तिवारी, मारकण्डेय शाही, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, धनंजय तिवारी द्वितीय, मोहन खरवार, केशवनाथ उपाध्याय, विजय खेतान, पप्पू नाथानी, आशुतोष दीक्षित, सर्वेश पाठक, ¨चटू शुक्ल, आशुतोष दूबे, सतीश कुशवाहा, राजन श्रीवास्तव, चंदन तिवारी, वीरेंद्र ¨सह, सिद्धार्थ कुशवाहा, विवेकानंद शुक्ल, सुनील चौहान, राणा प्रताप राव, जयप्रकाश उपाध्याय, ¨वदा प्रसाद, मोहन चौहान, किशोर यादव आदि उपस्थित रहे।