तेंदुआ ने दो बकरियों को बनाया निवाला
थाने के रामपुर गोनहा गांव के किरहिया टोला में शुक्रवार की रात एक तेंदुआ ने दो बकरियों को निवाला बना लिया। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है। खड्डा क्षेत्र में बीते कई माह से तेंदुआ व बाघ विचरण कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। बीते गुरुवार की किरहिया टोला निवासी रामप्रताप भारती के घर तेंदुआ पहुंचा और बांधी गई बकरी को अपना शिकार बना लिया। लोगों के मुताबिक उसी रात तेंदुआ ने एक कुत्ते को भी निवाला बनाया।
कुशीनगर: थाने के रामपुर गोनहा गांव के किरहिया टोला में शुक्रवार की रात एक तेंदुआ ने दो बकरियों को निवाला बना लिया। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है। खड्डा क्षेत्र में बीते कई माह से तेंदुआ व बाघ विचरण कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। बीते गुरुवार की किरहिया टोला निवासी रामप्रताप भारती के घर तेंदुआ पहुंचा और बांधी गई बकरी को अपना शिकार बना लिया। लोगों के मुताबिक उसी रात तेंदुआ ने एक कुत्ते को भी निवाला बनाया। इसी तरह शुक्रवार की रात राजू चौहान की झोपड़ी के समीप तेंदुआ पहुंचा और बकरियों पर हमला बोल दिया। बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के सदस्य लाठी-डंडा व टार्च लेकर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ बकरी को घसीटते हुए सरेह की तरफ भाग निकला। भय के मारे ग्रामीणों ने जाग कर रात गुजारी। सुबह प्रधान रामकृपाल कन्नौजिया ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रहे वनकर्मियों ने पदचिह्न से तेंदुए के विचरण करने की पुष्टि की। वन क्षेत्राधिकारी टीएन त्रिपाठी का कहना है कि तेंदुआ के विचरण करने की सूचना मिली है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।