भूमि विवाद में मारपीट, पांच घायल
गांव के रामाधार व जगदीश के बीच भूमि विवाद चल रहा है। शाम को रामाधार के घर के लोग विवादित भूमि पर पुआल रख रहे थे। जानकारी पर जगदीश के घर के लोग आ गए और विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
कुशीनगर: नेबुआ-नौरंगिया थाने के गांव टेढ़ी के टोला राजमन छपरा में भूमि विवाद में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव के रामाधार व जगदीश के बीच भूमि विवाद चल रहा है। शाम को रामाधार के घर के लोग विवादित भूमि पर पुआल रख रहे थे। जानकारी पर जगदीश के घर के लोग आ गए और विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें विमला, रामधार, राम नगीना, सुनीता व वीरेंद्र घायल हो गए। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। एसएचओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी। बाइक सवार घायल
खडडा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल मदनपुर सुकरौली बड़ी गंडक नहर सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई, जिससे चालक हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपट्टी निवासी मन्नू भारती घायल हो गए। सड़क के किनारे अचेत देख लोगों ने किसी तरह सरकारी अस्पताल तुर्कहां भिजवाया। आरोपित गिरफ्तार
विशुनपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे संदीप कुमार निवासी ग्राम ठाढीभार टोला इनरपट्टी थाना विशुनपुरा को टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। दीपावली की रात दुकान व घर में चोरी
कुशीनगर: दीपावली की रात नगर के रामाभार पुल के समीप एक आटो पार्ट्स की दुकान में शनिवार की रात चोरी हो गई। कसया थाना क्षेत्र के गांव सबया महुअवा निवासी सुनील कुमार कुशवाहा की कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के समीप आटो पार्ट्स की दुकान है। रात आठ बजे पूजन-अर्चन कर वे घर चले गए। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। उनके अनुसार चोर दुकान में रखे आधे से अधिक पार्ट्स चुरा ले गए हैं।
सलेमगढ़: तरयासुजान थाने के गांव खुदुरा में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। शिवनाथ पांडेय परिवार समेत वाराणसी रहते हैं। दीपावली पर शनिवार शाम को स्वजन समेत वे गांव आए और ताला खोल अदंर पहुंचे तो कमरों व आलमारी का ताला टूटा था। छानबीन में उसमे रखे जेवर तथा अन्य सामान गायब मिले। कमरे में बीयर की खाली बोतलें पड़ीं थीं। खिड़की पर रखा गया कटरैन टूटा मिला। सिसवा नाहर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघाचौर निवासी सुबास सिंह का ट्रैक्टर रविवार की रात दरवाजे से अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।