क्लब का गठन कर बैंक की योजनाओं से जोड़े जाएंगे किसान
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य भूमि विकास बैंक दीर्घकालिक ऋण देता है। जानकारी के अभाव में किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर किसान क्लब का गठन कर किसानों को बैंक की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य भूमि विकास बैंक दीर्घकालिक ऋण देता है। जानकारी के अभाव में किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर किसान क्लब का गठन कर किसानों को बैंक की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
यह बातें उप्र सहकारी ग्राम्य भूमि विकास बैंक के चेयरमैन संतराज यादव ने कसया नगर स्थित डाक बंगला में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 323 शाखाएं है। इनमें 312 में संचालकों का चुनाव करा लिया गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, चंद्रप्रकाश चमन आदि मौजूद रहे। नवनिर्वाचित चेयरमैन संतराज यादव के मंगलवार को कुशीनगर पहुंचने पर भाजपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। पडरौना नगर के सुभाष चौक पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला महामंत्री राणाप्रताप राव, विवेकानंद पांडेय, सुदर्शन पाल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, प्रमोद साहा, गिरीश चतुर्वेदी, नीरज सिंह बिट्टू आदि ने स्वागत किया। जानकीनगर में मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रताप दूबे, मुकेश प्रताप सिंह, डॉ. अवध किशोर, नागेंद्र जायसवाल ने स्वागत किया। रामकोला उपनगर में भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, राजेश मिश्रा, विश्वजीत गोविद राव, अनिरुद्ध खरवार, अनूप श्रीवास्तव, डॉ. सीबी तिवारी ने स्वागत किया। कुशीनगर में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर चेयरमैन ने बैंक के अधिकारियों के साथ बातचीत की। विधायक रजनीकांत, पवन केडिया, सुदर्शन पाल, लल्लन मिश्र, अनिल प्रताप राव, प्रताप सिंह ने स्वागत किया।