विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई में ₹50 लाख का हॉस्पिटल बिल, बंधक बना कुशीनगर का युवक; मदद को सरकार से की गुहार

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:21 PM (IST)

कुशीनगर का आबिद अली दुबई के अस्पताल में 50 लाख रुपये के बिल के कारण फंसा है, जहां तबीयत बिगड़ने पर उसे भर्ती किया गया था।

एआई जनरेटेड तस्वीर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने भारत सरकार व विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।

एआई जनरेटेड तस्वीर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने भारत सरकार व विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।

HighLights

  1. कुशीनगर का युवक दुबई अस्पताल में भर्ती।

  2. उपचार के लिए 50 लाख का बिल।

  3. परिवार ने भारत सरकार से मदद मांगी।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। कसया के शिवपुर बाजार निवासी युवक तबीयत बिगड़ने पर दुबई में अस्पताल में भर्ती है। सात दिनों तक चले उपचार के बाद युवक अब स्वस्थ है, लेकिन अस्पताल से उसे छुट्टी नहीं मिल रही, क्योंकि अस्पताल द्वारा उपचार का खर्च 50 लाख बताया गया है। इसकी जानकारी पर युवक के स्वजन परेशान हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने भारत सरकार व विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि शिवपुर के 35 वर्षीय आबिद अली रोजगार के सिलसिले में बीते 28 सितंबर को दुबई गए थे। वहां एक निजी कंपनी में वे मजदूरी करने लगे। लगभग दस दिन बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। कंपनी में काम करने वाले व बगल में रहने वाले कुछ भारतीय उन्हें नजदीक अस्पताल ले गए।

परिवार के अनुसार एक सप्ताह तक वे अस्पताल में भर्ती रहे और उनका स्वास्थ्य ठीक हो गया। डिस्चार्ज के लिए अस्पताल की ओर से उन्हें 50 लाख रुपये का बिल दिया गया। इसकी जानकारी होने पर वे हैरान रह गए। स्वजन के अनुसार बिल का भुगतान न होने से आबिद को अस्पतालकर्मियों ने रोक रखा है।

पत्नी रूकसाना ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, इतनी बड़ी धनराशि की व्यवस्था कर पाना नामुमकिन है। उन्होंने भारत सरकार व विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।