विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति-सास हिरासत में

Published: Sun, 10 May 2026 11:02 AM (GMT+05:30)

कुशीनगर में एक महिला का शव उसके कमरे में बेड पर मिला। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज ...और पढ़ें

मृतका यशोदा की फाइल फोटो। जागरण

मृतका यशोदा की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. महिला का शव कमरे में बेड पर मिला।

  2. पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

  3. पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।

संवाद सूत्र, जोकवाबाजार, (कुशीनगर)। महिला का शव उसके कमरे में बेड पर मिला। कमरे की जांच पड़ताल कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पति व सास से थाने में पूछताछ चल रही है।

थाना पटहेरवा के रहसू सुमालीपट्टी के पवन प्रसाद की 26 वर्ष की पत्नी यशोदा घर का कामकाज कर शनिवार की शाम को अपने कमरे में गई। देर शाम को घर के लोग आवाज दिए पर जवाब नहीं मिला। स्वजन कमरे में गए तो छत की कुंडी से दुपट्टा के सहारे शव लटका देख अवाक रह गए।

शव को नीचे उतार बेड पर रखे और पुलिस को सूचना दी। महिला की मृत्यु की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। घटना की सूचना महिला के पिता ध्रुप प्रसाद निवासी अंजही थाना रामकोला को दी। बेटी के ससुराल पहुंचे पिता शव देख फफक पड़े।

यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार सीमा पर बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छह ट्रक सीज

उन्होंने बताया कि दान दहेज देकर बेटी की शादी नवंबर 2025 में की थी। दहेज के लोभी ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि पति व सास से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा। तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।