विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Published: Thu, 04 Jun 2026 01:45 PM (IST)

कुशीनगर के लतवा बाजार में ग्रामीणों ने बिना वैध कागजात के बालू ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. ग्रामीणों ने अवैध बालू लदे ट्रक को रोका।

  2. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

  3. खनन अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

संवादसूत्र, ‎दाहूगंज, (कुशीनगर)। बिना वैध कागजात के बालू लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ ग्रामीणों ने विभाग को सौंपा तो खान अधिकारी को सूचना दी। तमकुहीराज के लतवा बाजार में गुरुवार को इसकी सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ‎ग्रामीणों के अनुसार सफेद बालू लदा ट्रक क्षेत्र से गुजर रहा था, संदेह होने पर वाहन को रोककर उसके दस्तावेज मांगे गए तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

इसके बाद 112 पुलिस सेवा को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने खान विभाग के अधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी मामले की जानकारी दी।‎ ग्रामीणों का कहना है कि यदि बालू का परिवहन वैध है तो उससे संबंधित सभी आवश्यक प्रपत्र सार्वजनिक किए जाएं। यदि परिवहन अवैध पाया जाता है तो इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

यह भी सवाल उठाया कि विभिन्न विभागों की निगरानी व्यवस्था के बावजूद इतनी मात्रा में बालू लदा वाहन बिना जांच के कैसे निकल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रक के लिए टोल प्लाजा पर कथित रूप से अंडरलोड का पर्चा कटवाकर वाहन को आगे बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में मंदिर की भूमि पर कब्जा का आरोप, प्रशासन ने रोका निर्माण

‎मामले की जानकारी मिलने पर खान अधिकारी अभिषेक सिंह व तहसीलदार महेश कुमार मौके पर पहुंचे। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। मामले की जांच की जा रही है।