विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में पहली बार त्रिपुरा के कारीगर तैयार करेंगे चीवर, चकमा बुद्ध विहार में कठिन चीवर दान समारोह

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:47 PM (IST)

कुशीनगर के चकमा बुद्ध विहार में 18 नवंबर को पहली बार कठिन चीवर दान समारोह आयोजित होगा, जिसमें त्रिपुरा के कारीगर चीवर तैयार करेंगे।

धम्मा मैत्री विश्व चकमा बुद्ध विहार कुशीनगर में कठिन चीवर दान की तैयारियों का जायजा लेते (दाएं से) भिक्षु प्रज्ञाकीर्ति, त्रिपुरा के एडीएम सौमित्र चकमा व भंते मुलायम। जागरण

धम्मा मैत्री विश्व चकमा बुद्ध विहार कुशीनगर में कठिन चीवर दान की तैयारियों का जायजा लेते (दाएं से) भिक्षु प्रज्ञाकीर्ति, त्रिपुरा के एडीएम सौमित्र चकमा व भंते मुलायम। जागरण

HighLights

  1. कुशीनगर में पहली बार तैयार होगा चीवर।

  2. त्रिपुरा से आए कारीगर करेंगे चीवर निर्माण।

  3. 18 नवंबर को चकमा बुद्ध विहार में कठिन चीवर दान।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटक केंद्र कुशीनगर में पूर्वोत्तर भारत का निर्मित प्रथम मोनास्ट्री धम्मा मैत्री विश्व चकमा बुद्ध विहार में आयोजित प्रथम कठिन चीवर दान समारोह 18 नवंबर को आयोजित है। इसमें भारत के त्रिपुरा, अरुणाचल, नागालैंड, असम, मिजोरम, महाराष्ट्र के अलावा अमेरिका, थाईलैंड, बांग्लादेश आदि के लगभग पांच सौ बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इसकी जानकारी देते हुए बुद्ध विहार के प्रभारी भिक्षु प्रज्ञाकीर्ति ने बताया कि कठिन दान में दिए जाने वाले चीवर 17 नवंबर की शाम को तैयार किए जाएंगे। इसके पूर्व कुशीनगर के अन्य बुद्ध मंदिरों में आयोजित चीवर दान कार्यक्रम में रेडीमेड चीवर का उपयोग किया जाता रहा है।

चकमा बुद्ध विहार में चीवर तैयार करने के लिए सामग्री व मशीनें त्रिपुरा से आ गई हैं। त्रिपुरा से ही लगभग एक दर्जन की संख्या में पुरुष व महिला कारीगर यहां पहुंच चुके हैं जो 17 की शाम को चीवर तैयार करेंगे।

कुशीनगर आएंगी त्रिपुरा की वाणिज्य व व्यापार मंत्री

त्रिपुरा सरकार की उद्योग व वाणिज्य मंत्री संताना चकमा और त्रिपुरा के विधानसभा चावामनु के विधायक सम्बू लाल चकमा शीघ्र ही कुशीनगर आएंगे। यहां पहुंचे त्रिपुरा के जनपद उनाकोटी के एडीएम सौमित्र चकमा ने रविवार को बताया कि मंत्री व विधायक ने 18 नवंबर को यहां आने की सहमति दी थी, लेकिन त्रिपुरा में निकाय चुनाव के चलते आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। बताया कि मंत्री व विधायक ने शीघ्र ही कुशीनगर आने का आश्वासन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।