सपनों को मिली उड़ान: कुशीनगर में एक दिन की एसडीएम बनी छठवीं की छात्रा खदीजा, समाधान दिवस में सुनी फरियाद
कुशीनगर में एक अनूठी पहल के तहत कक्षा 6 की छात्रा खदीजा को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी बनाया गया। ...और पढ़ें
-1792240677283_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
छात्रा खदीजा बनीं कुशीनगर की एक दिन की एसडीएम।
समाधान दिवस पर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समझा प्रशासन।
बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु यह अनूठी पहल की गई।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। तहसील सभागार में एक अनूठी पहल के तहत नगर स्थित जुनियर विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा खदीजा को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर खदीजा ने समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
तहसील परिसर में एक दिन की उपजिलाधिकारी बनी खदीजा उपजिलाधकारी मयंक त्रिपाठी व तहसीलदार जया सिंह के साथ न्यायालयों व अन्य कार्यालयों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था, न्यायालय की कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया। छात्रा को एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपने की पहल को बालिकाओं के सशक्तीकरण और उनके मन में बड़े लक्ष्य हासिल करने का विश्वास जगाने का प्रयास किया गया।
इससे छात्राओं को यह संदेश मिलता है कि लगन, मेहनत और शिक्षा के बल पर वे भविष्य में किसी भी जिम्मेदारी को निभाने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।एक दिन के लिए एसडीएम की भूमिका निभाने से खदीजा को यह समझने का अवसर मिला कि प्रशासनिक अधिकारियों के सामने किस तरह की समस्याएं आती हैं और उनके समाधान के लिए किस प्रकार कार्य किया जाता है। अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रा ने तहसील की कार्यप्रणाली को जाना।
