विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब बायोमेट्रिक और आखों का रेटिना फेल होने पर भी मिलेगा राशन, मोबाइल OTP से होगा वेरिफिकेशन

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:26 PM (IST)

वृद्ध कार्डधारकों को बायोमेट्रिक सत्यापन में आने वाली समस्याओं को देखते हुए कुशीनगर में अब ओटीपी के माध्यम से राशन मिलेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वृद्धों को बायोमेट्रिक समस्या पर ओटीपी से राशन।

  2. नवरात्रि-दीपावली पर कुशीनगर में नई राशन व्यवस्था।

  3. पारदर्शिता हेतु जिला पूर्ति विभाग का नया कदम।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। बढ़ती उम्र के कारण अंगुलियों के निशान मिटने या आंखों की रेटिना की बायोमेट्रिक सत्यापन न होने पर वृद्ध कार्डधारकों को राशन के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।

ऐसे लाभार्थियों को ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न मिल सकेगा। नवरात्र और दीपावली पर्व पर जिला पूर्ति विभाग ने राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और वृद्धों को राहत देने की व्यवस्था की है। सभी उचित दर विक्रेताओं को पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार खाद्यान्न देने के निर्देश दिए गए हैं।

कसया तहसील में कुल 184 कोटे की दुकान संचालित होती हैं। उनसे जुड़े 69775 पात्र गृहस्थी और 15771 अंत्योदय कार्डधारक हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिमाह 10 किग्रा गेहूं और 25 किग्रा चावल मिलता है। पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट एक किग्रा गेहूं और चार किग्रा चावल दिया जाता है।

जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को हर तीन माह में तीन किग्रा चीनी 54 रुपये में मिलती है। राशन लेने के लिए परिवार की मुखिया या किसी सदस्य का बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी होता है।

वृद्धों की अंगुलियों के निशान स्पष्ट न आने या रेटिना संबंधी समस्या होने पर मोबाइल पर ओटीपी भेज कर उसका सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद उन्हें खाद्यान्न दिया जाएगा। आपूर्ति निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि सभी कोटेदारों को निर्देश दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी पेंशन योजना: 60 की उम्र के बाद निर्माण श्रमिकों को नहीं होगी पैसों की तंगी, मिलेगी 1000 रुपये पेंशन