Move to Jagran APP

रेंज में गोरखपुर के बाद कुशीनगर में बरामद हुए सबसे अधिक अवैध असलहे, पांच साल में दबोचे गए 1251 बदमाश

कुशीनगर जिले में बीते पांच वर्षों में पुलिस ने 739 तमंचों के साथ 1251 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से मिले 1150 कारतूस भी मिले हैं। जबकि गोरखपुर जिले में 1371 असलहे बरामद किए गए।

By pradumn ShuklaEdited By: Pragati ChandPublished: Sun, 02 Oct 2022 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 06:25 PM (IST)
रेंज में गोरखपुर के बाद कुशीनगर में बरामद हुए सबसे अधिक अवैध असलहे, पांच साल में दबोचे गए 1251 बदमाश
कुशीनगर में बरामद हुए सबसे अधिक अवैध असलहे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, प्रद्युम्न कुमार शुक्ल। बीते पांच वर्षों में कुशीनगर पुलिस ने एक हजार से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात सौ से अधिक अवैध असलहे बरामद किए हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े इन बदमाशों के पास से बड़ी संख्या में कारतूस भी बरामद हुए। अवैध असलहों की बरामदगी में जिला गोरखपुर रेंज में दूसरे स्थान पर है। 1371 अवैध असलहों की बरामदगी कर गोरखपुर पहले पायदान पर है। देवरिया व महराजगंज तीसरे व चौथे स्थान पर हैं।

loksabha election banner

2017-22 तक चलाया गया अभियान

15 मार्च 2017 से 30 सितंबर 2022 तक अवैध असलहों की बरामदगी को लेकर चलाए गए अभियान में जिले की पुलिस ने 1251 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 739 तमंचा बरामद किए गए। सिर्फ चालू वर्ष में 113 बदमाशों को गिरफ्तार कर 107 अवैध असलहे (तमंचा) बरामद किए गए। ये बदमाश यहां घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में थे। इन्हें इनके मकसद में कामयाब होने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।

1150 कारतूस हुए बरामद

गिरफ्तार इन बदमाशों के पास से 1150 कारतूस बरामद हुए। रेंज स्तर पर जिले में हुई यह बरामदगी दूसरे नंबर की है। इस अवधि में गोरखपुर रेंज में कुल 3736 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2919 असलहे बरामद किए गए। बरामद असलहों में 55 बंदूक व 2864 तमंचा शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों के पास 4465 कारतूस मिले।

गोरखपुर रेंज के जिले व बरामदगी

कुशीनगर

  • तमंचा-739
  • कारतूस-1150
  • गिरफ्तारी-1251

देवरिया

  • बंदूक-07
  • तमंचा-547
  • कारतूस-806
  • गिरफ्तारी-784
  • अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड़-02-गिरफ्तारी-07

महराजगंज

  • बंदूक-03
  • तमंचा-252
  • कारतूस-367
  • गिरफ्तारी-249
  • अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड़-01-गिरफ्तारी-02

गोरखपुर

  • बंदूक-45
  • तमंचा-1326
  • कारतूस-2142
  • गिरफ्तारी-1452

अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड़-02-गिरफ्तारी-06

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि बदमाशों पर शिकंजा कस अपराध नियंत्रित करने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे। अवैध असलहों की बरामगदी के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा। चालू वर्ष के 107 (तमंचा) सहित जिले में अब तक 739 अवैध असलहे बरामद कर 1251 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.