विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में साली को लेकर फरार हुआ दो बच्चों का पिता, दर्ज हुआ केस

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:49 PM (IST)

कुशीनगर के पटहेरवा में दो बच्चों का पिता अपनी छोटी साली को लेकर फरार हो गया है। पीड़िता की मां ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. दो बच्चों का पिता साली को लेकर फरार हुआ।

  2. पीड़िता की मां ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया।

  3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

संवादसूत्र, पटहेरवा। पटहेरवा के एक गांव में दो बच्चों का पिता अपनी छोटी साली को लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चलने पर पीड़िता की मां ने दामाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित अभिषेक गोंड देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है।

पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपित अक्सर घर आता-जाता था। आरोप है कि इसी दौरान वह अपनी छोटी साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपित की पत्नी पीड़िता की बड़ी बेटी है, जो फिलहाल अपनी ससुराल में रह रही है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर एयरपोर्ट को जेवर से जोड़कर मिलेगी नई उड़ान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।