विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांव में गंदगी देख भड़के कुशीनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तीन दिन में बीडीओ से मांगा जवाब

Published: Mon, 28 Sep 2026 05:26 PM (IST)

ज्वाइंट ने हाटा के टीकरी गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया, जहां खतौनी त्रुटियों को सुधारा गया और आवास लाभार्थियों का सत्यापन हुआ।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने टीकरी गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया।

  2. खतौनी त्रुटियों को तत्काल दुरुस्त किया, आवास लाभार्थियों का सत्यापन हुआ।

  3. गंदगी और डिजिटल लाइब्रेरी की अपूर्णता पर अधिकारियों से जवाब मांगा।

जागरण संवाददाता, हाटा। ग्राम पंचायत टीकरी स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा मयंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां खतौनी में चार लोगों के नाम में त्रुटि को तत्काल दुरुस्त कराया गया।

चौपाल में राजस्व,विकास,पेंशन, आवास संबंधित सुनवाई के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास 2026-27 के पात्र लाभार्थियों का नाम पढ़कर सुनाया और ग्रामीणों से पूछा कि उक्त व्यक्ति पात्र हैं कि नहीं। वहीं कोटेदार द्वारा राशन के वितरण पर ग्रामीणों ने संतोषजनक बताया।

गांव में तैनात सफाई कर्मी राजमणि प्रसाद से सफाई का फोटो दिखाने के निर्देश देने पर वह जुलाई माह का फोटो दिखाने लगा। जिस पर एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद के विरुद्ध नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

चौपाल के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पंचायत भवन पर पहुंचे। जहां डिजिटल लाइब्रेरी अपूर्ण होने पर खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र कौशिक को तीन दिन के अंदर जबाब देने को कहा। गांव में आवासीय पट्टे को लेकर कानूनगो व लेखपाल को नए सिरे से पात्रों को भूमि का आवंटन व कब्जा दिलाने को कहा। गांव में भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी भवन जर्जर व बदहाल मिला।

तहसीलदार जया सिंह,खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र कौशिक, एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद,एबीएसए अखिलेश सिंह, सीडीपीओ शरद चन्द्र मिश्र, डाक्टर अजय सिंह,ग्राम प्रशासक नन्द किशोर यादव, पंचायत सचिव अर्चना भारती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश से मंडराया बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर