विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में एपी बांध के कटान से सिसवा-अहिरौलीदान मार्ग टूटा, कई गांवों का संपर्क बाधित

By Ajay Kumar ShuklaEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 01 Oct 2026 08:49 AM (IST)

एपी बांध में कटान के कारण बढ़े बाढ़ के दबाव से कुशीनगर में सिसवा-अहिरौलीदान मार्ग 20 मीटर तक टूट गया ...और पढ़ें

सिसवा-अहिरौलीदान मार्ग।

सिसवा-अहिरौलीदान मार्ग।

HighLights

  1. एपी बांध कटान से सिसवा-अहिरौलीदान मार्ग 20 मीटर टूटा।

  2. मठियाश्रीराम गांव के पास सड़क टूटने से संपर्क बाधित।

  3. राहत सामग्री पहुंचाना और ग्रामीणों का आवागमन चुनौतीपूर्ण।

संवादसूत्र, सिसवा नाहर, (कुशीनगर)। एपी बांध में कटान के बाद बाढ़ के बढ़े दबाव ने गुरुवार की रात करीब 11 बजे मठियाश्रीराम गांव के समीप कोदो बाबा स्थान के पास सिसवा-अहिरौलीदान मार्ग को करीब 20 मीटर की लंबाई में काट दिया। मार्ग टूटने से सिसवा, अहिरौलीदान, खैरटिया समेत आसपास के गांवों का सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है।

सड़क टूटने के बाद दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों के लिए बाजार, अस्पताल, स्कूल और तहसील मुख्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बाढ़ के बीच मार्ग टूटने से प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री, दवा और अन्य जरूरी सामान पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। लोगों को पानी के बीच वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी में बांध टूटने के बाद बिहार सीमा पर अलर्ट, नालों और बांधों पर रात में भी पहरा

एपी बांध के कटान से पहले ही क्षेत्र में बाढ़ का संकट बना हुआ था। अब प्रमुख संपर्क मार्ग के टूट जाने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। मार्ग बहने के बाद प्रशासन के सामने आवागमन बहाल करने और प्रभावित गांवों तक राहत पहुंचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।