विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में खौफनाक वारदात, बाउंसर गर्लफ्रेंड ने दुपट्टे से गला घोंटकर बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

Published: Thu, 21 May 2026 06:08 PM (GMT+05:30)

कुशीनगर के डिजनीलैंड मेले में एक युवती ने अपने प्रेमी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

शैलेश शुक्ल की फाइल फोटो

शैलेश शुक्ल की फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। नगर में चल रहे डिजनीलैंड मेले में हुए आपसी विवाद के बाद प्रेमिका ने अपने दुपट्टे से प्रेमी का गला कस कर प्रेमी की हत्या कर दी। दोनों पांच वर्ष से एक साथ मेले में कार्य करते थे।

प्रेमिका बाउंसर (रक्षक) का कार्य करती थी तो प्रेमी जलपरी आपरेटर का कार्य करता था। घटना बुधवार की देर रात बताई जा रही है। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। मेला संचालक व आरोपिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सेवरही थाना के गांव पिपरा अगरवा मुस्तकीम निवासी शैलेष शुक्ल मेले में पांच वर्ष पूर्व कार्य करने गाजियाबाद गए तो उनकी मुलाकात अहिरवार गोविंदपुर बापू धाम गाजियाबाद की तलाकशुदा आरती से हुई। शैलेश जलपरी ऑपरेटर का कार्य करता था, आरती बाउंसर है।

76086172

चारपाई पर पड़ा मिला शव

दोनों की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई। मेले में दोनों साथ ही रहते थे। शैलेष की पत्नी प्रियंका व चार पुत्रियां घर रहती हैं। अपराध निरीक्षक हरेराम यादव ने बताया कि घटना से पूर्व बुधवार की रात लगभग 11 बजे दोनों को कस्बे में घूमते देख पूछताछ की गई थी।

बताया कि नगर में चल रहे मेले में काम करते हैं। लगभग दो घंटे बाद आरती बाघनाथ तिराहे के पास अकेले दिखाई दी। पुलिस को देख छिपने लगी। संदेह पर पूछताछ करने पर बताया कि प्रेमी मारपीट हुई है।

पुलिस साथ लेकर मेले में पहुंची तो शैलेष चारपाई पर मृत पड़ा मिला। भाई सतीश शुक्ल की तहरीर पर मेला संचालक संतोष गुप्ता, पता अज्ञात व आरती के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शैलेष पर घर ले जाने का दबाव आरती बना रही थी। उसने अंतरंग वीडियो बना प्रेमी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में ऑनर किलिंग: बेटी का सिर टुकड़ों में काटकर तालाब में था फेंका, लखनऊ में खुला खेल