कुशीनगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 मदरसा छात्रों की हालत गंभीर, धार्मिक झंडा लगाने के दौरान हुआ हादसा
कुशीनगर के सलेमगढ़ में धार्मिक झंडा लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन ...और पढ़ें
-1787654581984_m.webp)
प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
धार्मिक झंडा लगाते समय तीन मदरसा छात्र करंट की चपेट में।
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया बांस।
घायलों को तमकुहीराज सीएचसी में भर्ती, हालत खतरे से बाहर।
संवाद सूत्र, सलेमगढ। धार्मिक झंडा लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन मदरसा छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और मदरसा शिक्षकों ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तमकुहीराज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।
घटना तरयासुजान क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र धार्मिक झंडा लगाने के लिए लंबा बांस खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान बांस ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से छू गया और तीनों छात्र करंट की चपेट में आ गए।
दो छात्र झुलसे
घायलों की पहचान रमैना निवासी अरसद (15), राजपुर निवासी शमीम (17) और जमुनिया निवासी इरसाद (20) के रूप में हुई है। अरसद और शमीम शरीर के कई हिस्सों में झुलसे हैं, जबकि इरसाद के सिर में गंभीर चोट आई है।
यह भी पढ़ें- देवरिया में बीजेपी के स्वागत कार्यक्रम में चले लाठी-डंडे, आपस में भिड़े भाजपा के दो गुट; Video वायरल
चिकित्सकों के अनुसार तीनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रबंधक मेराजुद्दीन खान ने कहा कि बड़ी घटना टल गई। सभी छात्र खतरे से बाहर हैं।
