विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में 3 कारों की टक्कर, ब्लॉक प्रमुख की बाल-बाल बची जान

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:13 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में मथौली से हाटा जाते समय तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई।  

पंकज चौधरी की फाइल फोटो। जागरण

पंकज चौधरी की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में दुर्घटना।

  2. मथौली से हाटा जाते समय तीन कारें आपस में भिड़ीं।

  3. ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। मथौली से हाटा जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के काफिले में शामिल तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें सुकरौली ब्लाक प्रमुख, गोरखपुर के एक भाजपा नेता व पुलिस एस्कार्ट में शामिल कार शामिल रहीं। तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, गनीमत रही कि कार सवार ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान बाल-बाल बच गईं तो एस्कार्ट में शामिल कार सवार सिपाही भी चपेट में आने से बच गए। इसको लेकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी भी बनी रही।

दरअसल, नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली के गेट के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की कार रोक कर स्वागत किया। माल्यार्पण के बाद जैसे ही उनका काफिला हाटा के लिए बढ़ा कि इसमें शामिल ब्लॉक प्रमुख सुकरौली, गोरखपुर भाजपा के एक नेता व पुलिस एस्कार्ट की कार ओवरटेक करने के दौरान आपस में भिड़ गईं। तीनों वाहनों के आगे व साइड के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

गनीमत रही कि कार सवार किसी को भी कोई खरोंच तक नहीं आई। एक साथ तीन कारों की आपसी टक्कर के बाद दुर्घटनास्थल पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति खड़ी हो गई। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला इससे अनजान हाटा के लिए आगे बढ़ गया। दुर्घटना में किसी के घायल न होने से सभी ने राहत की सांस ली तो क्षतिग्रस्त वाहनों से ही नेता व पुलिस कर्मी काफिले के पीछे चल दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।