Move to Jagran APP

गो-शाला का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

विकास खंड के सिकटिया गांव में बनाए गए बेसहारा पशु आश्रय स्थल का गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रखे गए 30 पशुओं को गुड़ खिलाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 11:55 PM (IST)
गो-शाला का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
गो-शाला का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

कुशीनगर : विकास खंड के सिकटिया गांव में बनाए गए बेसहारा पशु आश्रय स्थल का गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रखे गए 30 पशुओं को गुड़ खिलाया। भूसा और पशुओं के रख-रखाव के बारे में जानकारी ली। आश्रय स्थल पर रखा एक पशु ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि समय से इलाज की व्यवस्था होना चाहिए, लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उपायुक्त श्रम रोजगार प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सिंह को बताया कि इस आश्रय स्थल के निर्माण पर हुए व्यय का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं है कि भुगतान किया जा सके, कहीं गाइड लाइन भी नहीं है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश है तो हम सभी उसका पालन करें। समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। उन्होंने परिसर में सहजन और फलदार पौधों का रोपण और सोलर लाइट लगवाने का निर्देश दिया। इस अवसर बीडीओ त्रिनेत्र सिंह, एपीओ प्रत्युष शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह, शेषमणि गोंड, वेद प्रकाश त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, पवन केसरवानी, प्रधान हरेंद्र सिंह, रत्नेश भारद्वाज, रामू राव, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

---

ग्रामीणों ने की बदइंतजामी की शिकायत

सोहसा मठिया, कुशीनगर: हाटा ब्लाक के गांव रामनगर में पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह से ग्रामीणों ने बदइंतजामी की शिकायत की। कहा कि प्रधान की मौत की वजह से पद रिक्त रहा, कर्मचारी काफी लापरवाही बरत रहे थे। पशुओं के लिए दाना पानी देने वाला कोई नहीं रहता। भूख के मारे बीमार पड़े पशुओं का इलाज भी नहीं कराया गया। इस पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों की जम कर क्लास ली। पशुओं को गुड़ और चना खिलाया। सचिव पवन कुमार से रजिस्टर मांग कर देखा तो पशुओं की संख्या 23 दर्ज थी जो मौजूद भी थे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि सुबह पिकप से पशु लाए गए हैं। उपाध्यक्ष सिंह ने अधिकारियों से जवाब तलब किया तो बताया कि कुछ पशु भाग गए थे, उन्हें पकड़वाया गया है। उन्होंने बीडीओ बृजकिशोर मिश्र को व्यवस्था में सुधार के लिए 10 दिन का समय दिया। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी बीके सिंह, ग्राम प्रधान मुकुल शर्मा, विवेक, रत्नेश सिंह, भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.