पिपराझाम गांव में डायरिया का कहर, हड़कंप
पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी के पैतृक गांव पिपराझाम में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार की शाम अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
कुशीनगर : पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी के पैतृक गांव पिपराझाम में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार की शाम अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। दो दिनों से गांव में स्वास्थ्य टीम के कैंप करने के बाद भी आठ मरीजों की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन एंबुलेंस से सीएचसी कसया लाकर भर्ती कराया गया। भर्ती किए गए नये मरीज आजाद सिंह (12), प्रियंका (18), बबिता (20), इंद्रा देवी (28), दुर्गावती देवी (30), बेबी (32), अजोरिया देवी (52) व सोनम (29) उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से गांव में भय का माहौल है। सीएचसी प्रभारी डा. मार्कंडेय चतुर्वेदी ने कहा कि भर्ती किए गए मरीज नए नहीं हैं। पहले से बीमार थे। घर पर उनका इलाज चल रहा था। एहतियात के तौर पर उन्हें सीएचसी लाकर भर्ती किया गया है।