Move to Jagran APP

कुशीनगर में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट, आठ घायल

कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दशहवां टोला हनुमानचौक में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट की सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस तो लोगों ने किया सड़क जाम ग्रामीणों ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटा दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 12:21 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 12:21 AM (IST)
कुशीनगर में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट, आठ घायल

कुशीनगर: बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के गांव दशहवां के टोला हनुमानचौक में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना के काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे नाराज लोगों ने दुदही-बरवापट्टी मार्ग जाम कर दिया।

loksabha election banner

जाम की सूचना पर सीओ, नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां ग्रामीणों से झड़प हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम समाप्त कराया।

गांव के चंद्रभान व अशर्फी के बीच विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। दोपहर में अशर्फी व उनके घर के लोग विवादित भूमि पर लगा बांस काटने लगे। जानकारी पर चंद्रभान ने मौके पर पहुंच कर विरोध किया तो मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के चंद्रभान, उर्मिला, प्रियंका, शर्मिला व कौशिक तथा दूसरे पक्ष के अशर्फी, नूर मुहम्मद तथा सलामत घायल हो गए।

सीओ फूलचंद कन्नौजिया, नायब तहसीलदार विकास सिंह बरवापट्टी, विशुनपुरा, सेवरही व कुबेरस्थान थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों व अफसरों में तीखी झड़प हो गई। लोग पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम समाप्त कराया। गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार को भी विवादित भूमि पर अशर्फी पक्का निर्माण कराने लगे थे, जिसकी जानकारी पर दूसरे पक्ष की महिला ने विरोध जताया था। निर्माण कार्य न रुकने पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की चेतावनी दी तब जाकर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रोकवाया था। घायल चंद्रभान की हालत गंभीर बतायी जा रही है। डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया ने बताया कि मौके पर शांति है, मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.