Move to Jagran APP

कुशीनगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाएं की गई सम्मानित

कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में वीडियोकांफ्रेंसिग के माध्यम से लोगों ने सुना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को स्वावलंबी बनाना सभी का है दायित्व।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 01:11 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 01:11 AM (IST)
कुशीनगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाएं की गई सम्मानित
कुशीनगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाएं की गई सम्मानित

कुशीनगर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली रेडियोलाजिस्ट डा. पल्लवी सिंह समेत 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संबोधित किया।

loksabha election banner

विधायक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान से ही स्वस्थ व सुदृढ़ समाज की स्थापना होगी। बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाना हम सभी का दायित्व है। यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। बेटियां किसी भी क्षेत्रों में बेटों से पीछे नहीं है। बिना भेदभाव के उन्हें पढ़ाकर आगे बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी एस राजलिगम ने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा। बेटा और बेटी में असमानता की भावना समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू वाल्मीकि आदि ने भी संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि श्रीराम कुशवाहा, एसपी विनोद कुमार सिंह, एडीएम विध्यवासिनी राय समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

श्रीनाथजी इंटर कालेज बसडीला में जिला नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। बेटियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी, त्रिलोकीनाथ तिवारी, प्रधानाचार्य सारिका श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। स्वयंसेवी संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुशीला गिरी, अवधी देवी, खुशबू सिंह, नर्स सुशीला सिंह, अर्चना आदि को महारानी लक्ष्मीबाई स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह चंदन, डा. इब्ने अली, अजय कुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। अपना दल जिलाध्यक्ष राजू सिंह पटेल की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने महिला सुरक्षा व स्वावलंबन की वकालत की। दिनेश खरवार, महातम चौहान, गोरख प्रसाद, सुदर्शन सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, बीएन पाठक आदि मौजूद रहे।

दुदही संवाददाता के अनुसर कस्बा स्थित विश्वनाथ सरस्वती महिला महाविद्यालय में नगर पंचायत की ओर से चित्र कला, रंगोली व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के अलावा एसएमडी हाईस्कूल, ठाकुर हरिकेश प्रताप इंटरमीडिएट कालेज, शिवपूजन मार्डन एकेडमी की 80 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नगर पंचायत के लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

महिलाओं की प्रगति के बिना विकास संभव नहीं

फाजिलनगर के संविलियन विद्यालय जोकवा खुर्द में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के राजनीति शास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा. ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं की प्रगति के बिना देश का विकास संभव नहीं है। संसद में भी महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है। महिलाएं देश की सीमा की रक्षा कर रही हैं। अध्यक्षता शशि त्रिपाठी ने की। आयोजक कलमदानी सिंह, एडीओ नर्वदेश्वर तिवारी, जन्नत बानो, पूनम यादव आदि ने भी संबोधित किया।

महिलाओं का बढ़ाया मान

कसया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कसया एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने शाखा के कर्मचारी कंचन यादव को सम्मानित किया। प्रबंधक अमरेश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश राव, विवेक, मनीष, अभिषेक, सुनील कुमार, पंकज आदि मौजूद रहे। गोबरहीं संवाददाता के अनुसार अहिरौली राजा नवनिकेतन कांवेंट स्कूल में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर हरिकेश चौहान, नितेश शर्मा, रवि गुप्ता, ललित गुप्ता, मोहन लाल, जूही आदि मौजूद रहे।

नारी सशक्तीकरण पर दिया जोर

नौरंगिया स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नारी सशक्तिकरण एवं मातृशक्ति के सम्मान पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि अध्यापिका संध्या पांडेय ने कहा कि महिला उत्थान में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। प्राचार्य कुलदीप पांडेय ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। अनामिका मिश्रा, प्रतिभा कुशवाहा, संदीप पांडेय, दीपक मिश्र, चंदन गोविद राव, प्रतिभा मिश्र ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.