सूफी, बिरहा गायन का लिया लुफ्त
सांसद विजय दूबे ने कहा कि पर्यटन पर्व का आयोजन कुशीनगर के लिए शुभ संकेत है। विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अहम स्थान बनेगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने की सभी अड़चनें समाप्त हो गई हैं। 17 अक्टूबर को इसका निरीक्षण करने उच्चाधिकारी पहुंच रहे हैं।
कुशीनगर सांसद विजय दूबे ने कहा कि पर्यटन पर्व का आयोजन कुशीनगर के लिए शुभ संकेत है। विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अहम स्थान बनेगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने की सभी अड़चनें समाप्त हो गई हैं। 17 अक्टूबर को इसका निरीक्षण करने उच्चाधिकारी पहुंच रहे हैं।
सांसद पर्यटन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बिहार सीमा से कुशीनगर तक बुद्ध गमन मार्ग का विकास हेरिटेज वाक के लिए किया जाना चाहिए। पर्यटन विकास व पर्यटकों के ठहराव की ²ष्टि से लाइट एंड साउंड प्रोग्राम शुरू कराने के लिए सांसद ने आश्वासन दिया है।
इसके पूर्व सांसद व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत पर्यटन, वाराणसी द्वारा टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन वाराणसी व कुशीनगर के सहयोग से शुक्रवार की शाम होटल पथिक निवास में पर्व के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें दर्शकों ने शहनाई व बांसुरी वादन, बिरहा और सूफी गायन का लुफ्त उठाया।
शनिवार की सुबह हेरिटेज वाक के बाद पर्व संपन्न हुआ। भारत पर्यटन, वाराणसी के सहायक निदेशक अमित कुमार गुप्त ने स्वागत करते हुए वाराणसी से 25 ई-रिक्शा मंगाने का सुझाव दिया। भंते रत्नाकर ने बांसुरी बजाकर दर्शकों को संगीत पर्यटन का संदेश दिया। पं. दुर्गा प्रसन्ना (वाराणसी) ने शहनाई का राग मिश्र, राग काफी व धुन प्रस्तुत किया। यश भारती से सम्मानित बिरहा गायक विष्णु यादव (वाराणसी) ने अपनी प्रस्तुति दी। सूफी गायक राहुलदेव पंकज (वाराणसी) ने सूफियाना भजन औऱ गीत की प्रस्तुति दी-सांई से लव लगाले दुनिया में क्या मजा है, मन लागा मेरो यार फकीरी में। सौरभ शुक्ल ने संचालन किया। प्यारेलाल झावरिया, राहुल, अनिल राय, प्रवीण मिश्र, पंकज, मुकेश, सहतू यादव, पिटू, रघुनाथ, कन्हैया आदि ने संगत किया।
चंद्र प्रकाश चमन, भंते बोधयांग, चंद्रप्रभा पांडेय, डॉ. प्राण रंजन, प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी, अजय गुप्त, ओमप्रकाश जायसवाल, एसएचओ ज्ञानेंद्र राय, डॉ. अभय कुमार राय, अखिलेश कुमार, जैनेंद्र राय, माधव सिंह, डा. एके सिन्हा, डा. जीपी राय, सुशील कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।