हर्षवर्धन अध्यक्ष व हृदेश बने मंत्री
उपसंभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय में गुरुवार को परिवहन कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मत से वरिष्ठ लिपिक हर्षवर्धन राज अध्यक्ष हृदेश कुमार मंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव संप्रेक्षक राधेश्याम चौधरी बनाए गए।
कुशीनगर : उपसंभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय में गुरुवार को परिवहन कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मत से वरिष्ठ लिपिक हर्षवर्धन राज अध्यक्ष, हृदेश कुमार मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, संप्रेक्षक राधेश्याम चौधरी बनाए गए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौजूद एआरटीओ संदीप कुमार पंकज, पीटीओ राजकुमार व आरआई आरडी प्रसाद ने नई कार्यकारिणी को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रभुनन्द उपाध्याय, विनोद दूबे, शैलेंद्र मिश्र, दिनेश यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करने की अपेक्षा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता धीरेंद्र मोहन सहाय, उदय प्रताप सिंह, गोपाल पांडेय, बीके शुक्ला, मुख्तार अली, राजू सिंह, मुन्ना पांडेय, अजय पाठक आदि मौजूद रहे।