बंद चीनी मिलों को चलाकर रोजगार दे सरकार
पूर्वांचल के विकास के लिए अंग्रेजी हुकूमत में तत्कालीन देवरिया जनपद में 14 चीनी मिलें लगाई गई थीं। कुशीनगर जिले के सृजन के बाद यहां आठ चीनी मिलें मिलीं और सपा सरकार में ढाढ़ा में नई चीनी मिल लगाई गई। मौजूदा समय में पांच चीनी मिलें बंद हो गई हैं। उन्हें चालू करा दिया जाए तो हजारों मजदूरों को रोजगार मिल जाएगा।
कुशीनगर: पूर्वांचल के विकास के लिए अंग्रेजी हुकूमत में तत्कालीन देवरिया जनपद में 14 चीनी मिलें लगाई गई थीं। कुशीनगर जिले के सृजन के बाद यहां आठ चीनी मिलें मिलीं और सपा सरकार में ढाढ़ा में नई चीनी मिल लगाई गई। मौजूदा समय में पांच चीनी मिलें बंद हो गई हैं। उन्हें चालू करा दिया जाए तो हजारों मजदूरों को रोजगार मिल जाएगा।
यह बातें सपा नेता एनपी कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के अलावा यहां दूसरा उद्योग नहीं है। सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज में से बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने की व्यवस्था हो जाती तो जिले का कायाकल्प हो जाता।