मेंटल डेस्क प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए हुनर
उपनगर स्थित एमजी इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को मेंटल डेस्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एक से 12 तक के 215 छात्र-छात्राओं ने निबंध कला व समान्य ज्ञान परीक्षा में सम्मिलित होकर अपना हुनर दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को प्रबंधतंत्र की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कुशीनगर: उपनगर स्थित एमजी इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को मेंटल डेस्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एक से 12 तक के 215 छात्र-छात्राओं ने निबंध, कला व समान्य ज्ञान परीक्षा में सम्मिलित होकर अपना हुनर दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को प्रबंधतंत्र की ओर से पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। विद्यालय की ओर से समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की क्रियाओं से बच्चों की सोच बढ़ती है। बच्चे शिक्षित होंगे तो सामाजिक विकास होगा। अभिभावकों को ध्यान देना होगा कि बच्चों की शिक्षा स्कूल तक ही सीमित न रहे। विकास सिंह, विजय शर्मा, सुमंत शाही, रवि सिंह, पूजा राय आदि मौजूद रहे।