Move to Jagran APP

लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी करें मतदान : बीडीओ

कुशीनगर के फजिलनगर में लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें बीडीओ ने लोगों से मतदान के दिन अधिकाधिक संख्या में बूथों पर जाने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM (IST)
लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी करें मतदान : बीडीओ
लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी करें मतदान : बीडीओ

कुशीनगर : स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं का मतदान आवश्यक है। हमें अपने मतदान बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

loksabha election banner

यह बातें गुरुवार को फाजिलनगर की बीडीओ सुप्रिया ने कही। वह फाजिलनगर बीआरसी तथा संविलियन विद्यालय जोकवा खुर्द से निकली मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित कर रही थीं। कहा कि मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने में सभी शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मजबूत लोकतंत्र का आधार ही सु²ढ़ मतदान व्यवस्था है। मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार पर गर्व करना चाहिए।मतदान से प्रगतिशील एवं विकसित सरकार की स्थापना करनी चाहिए। बीईओ दयानंद चंद ने कहा कि जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, वह मतदान अवश्य करें। रैली को उप्र.जूनियर शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह, एआरपी शंभु सिंह ने भी संबोधित किया। सुनील आर्य, इम्तेयाज अंसारी, क्रांति किरण सिंह, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

आगामी विधान सभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रशासनिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां बीएलओ बूथों पर मतदाताओं के नाम दुरुस्त करने में जुटे हैं वहीं लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। गुरुवार को श्रीगांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां व मतदान के प्रति नारे लगाकर लोगों को प्रेरित किया गया। विद्यालय से निकलकर रजिस्ट्री तिराहा, करमहां तिराहा, केन यूनियन तिराहा होते हुए रैली के पुन: विद्यालय में पहुंची। जहां प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अपने भाई बहनों का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। अज्ञानता के कारण लोग मतदान करने से परहेज करने लगते हैं। जो सही नहीं है। इस दौरान शिक्षक व सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.