Move to Jagran APP

आइजी ने जांची बार्डर की सुरक्षा, ग्रामीणों से की बात

जनपद के नोडल अधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक अपराध अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को कोतवाली कपिलवस्तु का निरीक्षण किया। बार्डर पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता किया। पुलिस लाइन की व्यवस्था देखी। आबकारी व खनन विभाग के अधिकारियों के संग बैठक की। जिला जेल का भी निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:22 AM (IST)
आइजी ने जांची बार्डर की सुरक्षा, ग्रामीणों से की बात
आइजी ने जांची बार्डर की सुरक्षा, ग्रामीणों से की बात

सिद्धार्थनगर : जनपद के नोडल अधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक अपराध अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को कोतवाली कपिलवस्तु का निरीक्षण किया। बार्डर पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता किया। पुलिस लाइन की व्यवस्था देखी। आबकारी व खनन विभाग के अधिकारियों के संग बैठक की। जिला जेल का भी निरीक्षण किया।

loksabha election banner

आइजी अपराध ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की समीक्षा की। अभिलेखों को देखा। महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की। राजस्व विभाग, सीसीटीएनएस रजिस्टर को देखा। टापटेन अपराधियों की सूची में दर्ज अपराधियों का लोकेशन लिया। अभिलेखों के रखरखाव कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। एसएसबी कैंप में जाकर जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। आइजी ने सबसे पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों से मुलाकात की। पुलिसिग का पाठ पढ़ाया। समस्या सुनी, जल्द निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। आवासों का निरीक्षण किया। पैदल गस्त में भाग लिया। एसपी विजय ढुल, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसओ कपिलवस्तु राधेश्याम राय, एसआइ एसएसबी चंद्रमोहन, एसआइ संजीव शुक्ला, जालंधर पासवान, गुलाब शाही, प्यारेलाल, जनार्दन पांडेय आदि मौजूद रहे।

..

ग्राम पंचगावा में लगाई पंचायत

नोडल अधिकारी अशोक कुमार सिंह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचगावा पहुंचे। ग्रामीणों के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुना। महिला उत्पीड़न समेत सामाजिक अपराधों से दूर रहने की सलाह दी। ग्राम प्रधान शफीक अहमद व ग्रामीणों को सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.