रिसेप्शन में घुस कर्मचारियों की पिटाई, तानी पिस्टल
नगर के जगदीशपुरम कालोनी स्थित नवजीवन हास्पिटल में मरीज संग आए कुछ लोगों ने रिसेप्शन में घुस कर्मचारियों की पिटाई कर दी। एक ने पिस्टल तान जान से मारने की धमकी भी दी। इससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया।
कुशीनगर : नगर के जगदीशपुरम कालोनी स्थित नवजीवन हास्पिटल में मरीज संग आए कुछ लोगों ने रिसेप्शन में घुस कर्मचारियों की पिटाई कर दी। एक ने पिस्टल तान जान से मारने की धमकी भी दी। इससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया।
रविवार को पीड़ित कर्मचारियों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना शनिवार की है। उक्त हास्पिटल में अवधेश प्रसाद कर्मचारी हैं। उनके अनुसार घटना वाले दिन शाम चार बजे एक पुराने मरीज अपने बेटे व कुछ अन्य लोगों के साथ दिखाने आए। रिसेप्शन पर पहुंच वे सीधे डॉक्टर के कमरे में भेजने को कहे। इस पर कर्मचारियों ने मरीज अधिक होने की बात बताते हुए उनसे कुछ समय इंत•ार करने को कहा। जिस पर वे भड़क गए और कर्मचारियों से कहासुनी करने लगे।
देखते ही देखते वे और उनके साथ आए लोग रिसेप्शन काउंटर में घुस आए और मौजूद कर्मचारियों को पीटने लगे। हास्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। कमरे से बाहर आए डाक्टर ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। आरोप है कि दिखाने आए मरीज के बेटे ने कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी और धमकी दी। अवधेश ने तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।
प्रभारी कोतवाल उमेश कुमार यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।