सम्राट अशोक की जयंती 25 को, बाइक रैली निकाल किया जनसंपर्क
कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में 25 मार्च को पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में 25 मार्च हो सुबह 10 बजे आयोजित सम्राट अशोक की जयंती को ऐतिहासिक बनाने में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए हैं।
कुशीनगर : कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में 25 मार्च को पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में 25 मार्च हो सुबह 10 बजे आयोजित सम्राट अशोक की जयंती को ऐतिहासिक बनाने में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए हैं। संयोजक वरिष्ठ नेता चंद्रभान कुशवाहा के नेतृत्व में एनपी कुशवाहा ,कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, रविद्र कुशवाहा, रामजियावन मौर्य, सुधीर कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बाइक रैली निकाल जनसंपर्क किया। सरंक्षक डा. सुनील मौर्य व जिला मंत्री अमित कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वहीं पूर्वांचल कुशवाहा मंच के पदाधिकारियों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक कर लोगों को कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की। बैठक में रमेश कुशवाहा, सुदामा सिंह, पूर्व प्रमुख नन्द किशोर कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।